logo
logo

principal message

नवागन्तुकों से ..

महाविद्यालय परिवार प्रत्येक नवागन्तुक छात्र एवं छात्रा का स्वागत करता हैं | यहाँ के जिज्ञासु विद्यार्थी के रूप में आप ऐसी संस्था से सम्बद्ध हो रहे हैं जो स्वस्थ, सुसंस्कृत एवं सच्चरित्र युवा मानस के विकास की कार्यशाला रही हैं | कॉलेज में पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त नैतिक मूल्यों, उच्च मानवीय आदर्शों तथा राष्ट्रीय उद्देश्य के अनुरूप शिक्षा, स्वाध्याय एवं संस्कार संवर्धन का उत्कृष्ट परिवेश हैं | यहाँ पर भारतीय संविधान में निहित आदर्शों एवं जीवन मूल्यों की दीक्षा आपको दी जायेगी | अपने जीवन का सर्वश्रेष्ट समय आप हमारे परिसर में, हमारे सान्निध्य में बितायेंगे | यहाँ उपलब्ध सुविधाओं का अपने उत्कर्ष हेतु सर्वोतम उपयोग करने तथा परिसर की गरिमा में अभिवृद्धि के लिए हम आपसे अपेक्षा करते हैं - आपका आह्वान करते हैं | यह महाविद्यालय राष्ट्र के पुननिर्माण में अपनी सशक्त भूमिका का निर्वाह करने में आप सब के सहयोग से समर्थ होगा - ऐसा हमारा दृढविश्वास हैं | बदलते राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में युवाओं के समक्ष अब वैश्विक चुनौतियाँ हैं | हमारा छात्र इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने की क्षमता अर्जित कर सके इस हेतु महाविद्यालय में अंग्रेजी ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य अध्ययन एवं व्यक्तित्व विकास से सम्बन्धित कुछ अत्यन्त उपयोगी एवं महत्वकांक्षी कार्यक्रम संचालित हैं | अभिनव सत्र सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्रों तथा विशेषतः नवप्रवेशार्थियों हेतु प्रेरक एवं प्रीतिकर बने, ऐसी हमारी शुभकामना हैं |


Prof. Anand Shanker Singh

Principal, Iswar Saran PG College